रामकपूर, साक्षी, हीना, कपिल ... ये स्टार्स एक एपिसोड में काम करने के लिए लेते हैं लाखों रुपए .....
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में सैकड़ों स्टार्स हैं। हालांकि कुछ ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर खुद को बाकियों से अलग खड़ा कर लिया है। वे टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे सेलेब्स की लिस्ट में कपिल शर्मा, हिना खान, राम कपूर से लेकर साक्षी तंवर और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हैं। ये एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये फीस लेते हैं। जानिए पूरी लिस्ट...
कपिल शर्मा
भारत के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा सबसे महंगे टीवी स्टार्स में से एक हैं। रिपोट्र्स की मानें तो कपिल एक एपिसोड के लिए 60 लाख से लेकर 80 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। हालांकि कोरोना काल में उन्होंने अपनी फीस 15-20 लाख तक कर दी थी।
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर एक कॉमेडियन, एक्टर के साथ एक ऑलराउंडर भी हैं। कपिल शर्मा के साथ शो में उनका गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार लोगों को काफी पसंद आया। हाल ही में वे तांडव वेब सीरीज में नजर आए हैं। सुनील हर एक एपिसोड के लिए 10 लाख से 12 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं।
हिना खान
टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हिना खान भी सबसे महंगे सेलेब्स में शामिल हैं। खबरों की मानें तो हिना खान एक एपिसोड के लिए तकरीबन 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
राम कपूर
राम कपूर सबसे पुराने और टैलेंटड एक्टर्स में से एक हैं। राम कपूर ने सुपरहिट शो बड़े अच्छे लगते हैं से हर घर में एक अलग पहचान बनाई। खबरों की मानें तो राम हर एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी भी काफी लोकप्रिय और महंगी टीवी एक्ट्रेस हैं। दिव्यांका हर एक एपिसोड के लिए मेकर्स से 1.5 लाख रुपये लेती हैं। 36 साल की दिव्यांका ने ये है मोहब्बतें और बनूं मैं तेरी दुल्हन जैसे शोज में काम किया है।
मिशाल रहेजा
मिशाल रहेजा ने लागी तुझसे लगन, कुमकुम भाग्य और इश्क का रंग सफेद में अपने किरदारों से लोगों के दिलों पर राज किया है। रिपोट्र्स की मानें तो मिशाल हर एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये लेते हैं।
रोनित रॉय
रोनित रॉय किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फैंस तो इन्हें टीवी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहते हैं। उन्होंने कई अवॉड्र्स जीते हैं। बात करें फीस की तो रोनित एक एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपये लेते हैं। रोनित टीवी और फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं।
साक्षी तंवर
साक्षी तंवर टीवी इंडस्ट्री की सबसे पुरानी और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। साक्षी तंवर भी एक शो के लिए 1.25 लाख के करीब रुपये चार्ज करती हैं। साक्षी ने कहानी घर-घर की और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शोज से हर घर में पहचान बनाई है।
करण पटेल
'कहानी घर-घर की', 'ये है मोहब्बतें' और कसौटी जिंदगी की' फेम करण पटेल हर एक एपिसोड के लिए 1 लाख के करीब रुपये लेते हैं।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। शो सरस्वतीचंद्र में अपने किरदार कुमुद और 'बेहद' में माया के किरदार से अलग छाप छोड़ चुकीं जेनिफर हर एक एपिसोड के लिए 80 हजार से 85 हजार रुपये चार्ज करती हैं।
----
Leave A Comment