ब्रेकिंग न्यूज़

 छोटे भाई राजीव कपूर का पार्थिव शरीर लेकर अस्पताल से रोते हुए निकले रणधीर कपूर
 मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता राजीव कपूर का आज कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वो 58 साल के थे।  अस्पताल में  उनके बड़े भाई रणधीर कपूर मौजूद थे।  
राजीव कपूर की तबियत बिगडऩे की जानकारी मिलते ही उनके भाई उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी मौत हो गई।   इस दौरान भाई राजीव कपूर की मौत की खबर सुनकर रणधीर कपूर बुरी तरह से टूटे हुए दिखाई दिए। मगर इस बीच अस्पताल के बाहर रणधीर कपूर खुद को संभालते हुए दिखाई दिए। हालांकि वो इस दौरान काफी बेबस दिखाई दे रहे थे। इस दौरान रणधीर कपूर के भतीजे अरमान जैन ने अपने मामा का पूरा साथ दिया। वो यहां जिम्मेदारी संभालते दिखे।
 इस वक्त रणधीर कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर सिनेप्रेमियों का दिल टूट गया। अरमान जैन और रणधीर कपूर राजीव कपूर का पार्थिव शरीर लेकर घर की ओर निकलते हुए दिखाई दिए।
 इस दौरान रणबीर कपूर मां नीतू कपूर के साथ सीधा राजीव कपूर के घर पर पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया। पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद चाचा राजीव कपूर के देहांत की खबर से बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर काफी परेशान दिखे।  करिश्मा कपूर भी अपनी मां बबीता कपूर के साथ राजीव कपूर के घर पर पहुंची। दोस्त राजीव कपूर की मौत की खबर का पता लगते ही दिग्गज कलाकार रजा मुराद भी यहां परिवार के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे। राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अरमान जैन और आदर जैन दोनों हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान दिग्गज फिल्म अभिनेता और नामी विलेन प्रेम चोपड़ा भी राजीव कपूर के घर पर पहुंचे। वहीं, बोनी कपूर और अनिल कपूर के भाई संजय कपूर भी राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
 पिता से थी नाराजगी
मशहूर अभिनेता राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर ने फिल्मों में सफल पारी कभी नहीं खेली। उनके पिता ने उनके लिए राम तेरी गंगा मैली जैसी, सुपर हिट फिल्म बनाई , लेकिन इसके बाद भी राजीव कपूर का कॅरिअर ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया। 
 राजीव कपूर की अपने पिता राज कपूर के साथ अनबन किसी से छिपी नहीं थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच रिश्ते ऐसे बिगड़े कि फिर कभी सही नहीं हुए। जब फिल्म रिलीज हुई तो काफी हिट हुई लेकिन दर्शकों ने राजीव से अधिक फिल्म की एक्ट्रेस मंदाकिनी को पसंद किया। फिल्म में  राजीव कपूर का रोल एक साइड एक्टर का हो गया। कहते हैं कि इसी बात को लेकर राजीव अपने पिता से  नाराज रहने लगे। दोनों के बीच रिश्तों की डोर ऐसी टूटी कि फिर जुड़ नहीं पाई।  कहा जाता है कि राज कपूर ने बेटे से वादा किया था कि वे उन्हें लेकर एक और फिल्म बनाएंगे लेकिन वो फिल्म कभी नहीं बन सकी। 
  राजीव कपूर ने 'हम तो चले परदेस', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। राजीव का घर पर नाम 'चिंपू' है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english