ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रभास ने ढूंढ ली दुल्हन....जानिये किसके साथ लेंगे सात फेरे
मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास  बैक टू बैक कई फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। मगर इसके साथ-साथ  बाहुबली स्टार की लव लाइफ पर भी हर किसी की नजर बनी रहती है। प्रभास साउथ सिने जगत के मोस्ट हैंडसम बैचलर माने जाते हैं। 
प्रभास का नाम अभिनेत्री  अनुष्का शेट्टी के साथ काफी दिनों से जोड़ा जा रहा है।  इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है।   बाहुबली फिल्म में इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने तो पूरे देश में ही हलचल मचा दी थी। तभी से सुपरस्टार प्रभास का नाम तेलुगु फिल्मों की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली अदाकारा अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जाता है। हालांकि ये दोनों ही सितारे एक दूसरे को महज अच्छा दोस्त बताते हैं।   
 मीडिया रिपोट्र्स की मानें प्रभास अब जल्दी ही शादी करने की प्लानिंग में हैं। मगर अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि उनकी दुल्हनिया कोई एनआरआई होने वाली है। खबर है कि प्रभास   बल्कि अमेरिका स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर की बेटी संग शादी करने वाले हैं। ये एक अरेंज मैरिज होनी है। जिसके लिए दोनों के परिवार के बीच बातचीत भी हो चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि खुद प्रभास ने इस रिश्ते के लिए हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद साउथ सुपरस्टार का परिवार  शादी की तैयारियों में जुट गया है। 
 रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम की रिलीज के बाद घोड़ी चढऩे की तैयारी में हैं। हालांकि अभी इस खबर पर हमें आधिकारिक बयान का इंतजार है। मगर चर्चा काफी तेज है कि प्रभास इसी साल शादी कर सकते हैं।  प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राधे श्याम  प्रदर्शन के लिए तैयार है।   बीते दिन ही निर्माताओं ने एक प्री-टीजर रिलीज कर ऐलान किया था कि उनकी फिल्म का टीजर 14 फरवरी को रिलीज होने वाला है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english