ब्रेकिंग न्यूज़

फैशन डिजाइनर हैं अन्नू मलिक की बेटी तो रेस्टोरेंट चलाती हैं  अलका की लाडली, जानिए क्या कर रहे हैं ये स्टार किड

 मुंबई। बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत से गायक कलाकार हुए हैं। सबने अपना-अपना मुकाम हासिल किया है।  आज हम जानेंगे कि इन कलाकारों के बच्चे क्या कर रहे हैं। 

 अलका याज्ञनिक की बेटी हैं सायशा कपूर  
साल 1989 में अलका याज्ञनिक ने बिजनेसमैन नीरज कपूर संग शादी की। शादी के बाद से ही दोनों अलग रह रहे हैं। नीरज से अलका को एक बेटी सायशा कपूर हैं, जिनकी शादी दो साल पहले ही हुई है। मुंबई में सायशा का एक रेस्टोरेंट है। अलका की बेटी सायशा ने गायकी क्षेत्र को नहीं चुना। 
 उदित नारायण के बेटे हैं आदित्य नारायण
 उदित नारायण ने दो शादी की थी। उदिय ने दीपा के साथ दूसरी शादी की है। दीपा से उदित को एक बेटा आदित्य नारायण है। आदित्य अपने पिता की तरह ही प्लेबैक सिंगिंग करते हैं और वो कई टीवी शोज को होस्ट भी करते हुए भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अभिनय क्षेत्र में बाल कलाकार के रूप में भी काम किया और हीरो के रूप में भी, लेकिन उन्हें अपने पिता उदित नारायण की तरह सफलता अब तक हासिल नहीं हुई है। हाल ही में  आदित्य शादी के बंधनों में बंधे हैं। 
 कुमार सानू  के हैं 5 बच्चे
 कुमार सानू को पहली पत्नी रीता भट्टाचार्जी से तीन बेटे जान, जीको और जेसी है। सालों बाद कुमार सानू ने सोनाली भट्टाचार्जी से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां शैनन और एन्ना हैं।  
 दो बेटों के पिता हैं शंकर महादेवन
 जाने-माने गायक और संगीतकार शंकर महादेवन के दो बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेनव हैं। सिद्धार्थ पेशे से म्यूजिक कम्पोजर हैं।
 जगजीत सिंह- चित्रा सिंग
 साल 1990 में जगजीत सिंह के बेटे विवेक सिंह की एक रोड एक्सीडेंट में मौत गई थी। साल 2009 में उनकी बेटी मोनिका चौधरी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जगजीत सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी चित्रा सिंह इस समय गुमनामी की जिदंगी बिता रही हैं। उन्होंने गायकी को हमेशा से लिए अलविदा कह दिया है।   
 अन्नू मलिक की हैं दो बेटियां
संगीतकार अन्नू मलिक की दो बेटियां अनमोल और अदा मलिक हैं। अनमोल सिंगर है तो वहीं अदा फैशन डिजाइनर हैं।
 पांच बच्चों के पिता है लकी अली  
 सफल अभिनेता मेहमूद के बेटे और गायक लकी अली के 5 बच्चे हैं। पहली पत्नी से लकी अली को दो बच्चे थे। दूसरी शादी से भी उन्हें दो बच्चे हुए। लकी अली ने तीसरी शादी की और इस शादी से उन्हें एक बेटा है। लकी अली की बेटी  को भी पिता की तरह ही गाने का शौक है। ्र 
 काफी क्यूट है सोनू निगम का बेटा
सोनू निगम का बेटा निवान निगम अपनी क्यूटनेस से खूब सुर्खियां बटोरता है। कुछ महीने पहले ही सोनू निगम ने बेटे को लेकर खुलासा किया था कि वो उनकी तरह सिंगर तो नहीं बनेगा और भारत में तो बिल्कुल भी नहीं।
 नहीं रहे आशा भोसले के दो बच्चे
महान गायिका आशा भोसले के तीन बच्चे हुए हेमंत, वर्षा और आनंद। हेमंत और वर्षा अब इस दुनिया में नहीं हैं। हेमंत पायलट रहे हैं तो वर्षा  ने 'द सनडे ऑबजरवरÓ और 'रेडिफÓ के लिए कॉलम लिखने का काम किया।  आनंद भोसले बिजनेसमैन हैं। 
 किशोर कुमार के हैं दो बेटे
 किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। पहली शादी (रुमा) से उन्हें एक बेटा अमित हुआ। चौथी शादी (लीना चंदावरकर) से उन्हें दूसरा बेटा सुमित हुआ। सुमित और अमित दोनों ही संगीत की दुनिया में नाम कमा चुके हैं।
 ऊषा उत्थुप की तरह ही हैं उनकी बेटी अंजिल उत्थुप
 गायिका ऊषा उत्थुप के दो बच्चे सनी और अंजिल उत्थुप हैं। अंजिल मां की तरह ही गाने का शौक रखती हैं।
 पंकज उदास की हैं दो बेटियां
गजल गायक पंकज उदास की दो बेटियां रीवा और नयाब उदास हैं।
 दो साल पहले ही मां बनी हैं सुनिधि चौहान
 सुनिधि चौहान की पहली शादी बॉबी खान से हुई थी। ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई थी। सुनिधि ने इसके बाद हितेश सोनिक संग शादी रचाई थी। हितेश से सुनिधि को एक बेटा तेग है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english