विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से,किसानों क़ो दी जाएगी उन्नत क़ृषि तकनीक की जानकारी
बलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन मे जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई 2025 से 12 जून तक चलेगा जिसके तहत कृषकों क़ो समृद्धि बनाने हेतु अभियान चलाकर कृषकों को शिविर के माध्यम से कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा उन्नत तकनीक एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान कृषि एवं समवर्गीय विभागों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक गाव-गांव पहुंचकर खेती के उन्नत तरीकों की जानकारी भी किसानों को देंगे।
उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक द्वारा कृषि एवं समवर्गीय विभागों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा किया गया, जिसमें कि अभियान के सम्मिलित किये जाने वाले मुख्य गतिविधियों पर चर्चा किया गया। जिले के अन्तर्गत 03 विकासखण्डों के 06 स्थानों पर 3 रथ संचालित होगा। विभाग में संचालित सभी योजनाओं तथा खरीफ पूर्व तैयारी की विस्तृत जानकारी किसानों को दिया जायेगा। पशुपालन विभाग द्वारा मोबाईल वेटनरी यूनिट (डटन्) का प्रदर्शन होगा। कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, एग्री स्टेक अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी, आधुनिक कृषि ड्रोन का प्रदर्शन, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु ईच्छुक कृषकों का आवेदन, सिंचाई विस्तार हेतु ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के बारे में जानकारी, ईडिबल ऑयल सीड योजना की जानकारी, कतार बोनी से कृषकों को लाभ के संबंध में जानकारी, डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य विकल्प उर्वरक (एसएसपी एवं एनपीके) के संबंध में, फसल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी, कृषि यंत्रों की जानकारी, प्रमुख खरीफ फसलों की नवीनतम् तकनीकों के संबंध में कृषकों के मध्य जागरूकता का निर्माण, विभिन्न कृषकोन्मुखी शासकीय योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में प्रचार-प्रसार, मृदा स्वास्थ्य पत्रक की अनुशंसा के आधार पर उर्वरक तथा सूक्ष्म तत्वों की आवश्यक मात्रा के निर्धारण हेतु कृषकों को जागरूक करते हुए संतुलित उर्वरक को बढावा, कृषकों से प्राप्त सुझाव एवं समस्याओं तथा कृषकों द्वारा किये गये नवाचारों के संबंध में जानकारी संकलन तथा इसके आधार पर आवश्यक अनुसंधान प्राथमिकताओं का निर्धारण, उर्वरक, बीज भण्डारण एवं वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी तथा अन्य विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी जायेगी। साथ ही अभियान के तहत किसानों से फीडबैक लेकर उनके द्वारा किये गए नवाचार के सबंध में वैज्ञानिक नवीन जानकारी प्राप्त करेंगे एवं अनुसंधान में आवश्यक दिशा निर्धारित करेंगे।
उप संचालक कृषि श्री नायक ने बताया कि जिले के 5 विकासखण्डों में कुल 78 शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कि प्रत्येक शिविरों में कम से कम 200 कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा, संबंधित सहकारी समिति, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग को लक्ष्य प्रदाय किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उक्त समस्त विभागों के मैदानी अमलों को भी कार्य आबंटन कर दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिले में तीन टीम गठित की गई है. जो प्रत्येक दिन दो-दो ग्रामों में, कुल 6 ग्रामों में (13 दिवस में कुल 78 स्थल) खरीफ में कृषि कार्य के लिए किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा कर सलाह दी जायेगी।
Leave A Comment