*मंदिरहसौद दौरे पर कलेक्टर की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*स्कूल के पास तंबाकू बिक्री पाए जाने पर पान ठेले को किया सील*
*सड़क पर निर्माण समाग्री को जब्त के निर्देश, किया जुर्माना*
रायपुर, / मंदिरहसौद दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंदिरहसौद निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते पाए जाने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री ना हो। कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद मंदिरहसौद मार्ग पर सड़क पर मकान निर्माण सामग्री रखे जाने पर स्वयं वाहन से उतरे और मौके पर जब्ती कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर यातायात एवं नागरिक सुविधा में बाधा बनने वाली गतिविधियों पर सख्ती बरतने को कहा।कलेक्टर डॉ सिंह ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।










Leave A Comment