ब्रेकिंग न्यूज़

 राज्य सरकार शासकीय शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता और योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग - केदार कश्यप

-मंत्री केदार कश्यप कहा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज आंदोलित अभ्यर्थियों को गुमराह करने की ओछी राजनीति कर रहे हैं
 रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने सहायक शिक्षक भर्ती-2023 के मसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर जमकर निशाना साधा है। श्री कश्यप ने कहा है कि बुधवार को आधी रात को राजधानी के सेंट्रल जेल पहुँचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष घड़ियाली आँसू बहाकर इस मुद्दे पर आंदोलित अभ्यर्थियों को गुमराह करने की ओछी राजनीति कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में बी.एड. वालों को प्रवेश देकर डी.एड. डिप्लोमाधारकों के भविष्य को संकट में डाला और इस अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कई अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज की गई, जिससे उनके सरकारी नौकरी पाने के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा।
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बैज को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस शासनकाल में शिक्षाकर्मियों, और विशेषकर डीएड अभ्यर्थियों का मुद्दा जब आंदोलन के रूप में सड़कों पर सामने आया तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सम्वाद का रास्ता चुनकर समस्या का समाधान करने के बजाय प्रशासन की आड़ में टकराव और बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया था। सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए श्री कश्यप ने कहा है कि राज्य सरकार शासकीय शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता और योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए अभ्यर्थियों के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। न्यायालय के निर्देशानुसार, सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पाँचवें चरण में 2621 बी.एड. योग्यताधारी शिक्षकों के स्थान पर डी.एड. अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया गया था। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए कुल 2615 पदों के लिए अवसर प्रदान किया गया, जिसमें से 1319 अभ्यर्थी पात्र पाए गए और उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत पाँचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया गया था। शासन के निर्देशानुसार पाँचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में 2621 अभ्यर्थियों के स्थान पर 2615 अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया था। उक्त भर्ती में 1319 अभ्यर्थी पात्र हुए, जिन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। अब उक्त भर्ती के रिक्त रह गए 1302 पदों के लिए मेरिट के निचले क्रम के अभ्यर्थियों द्वारा छठवें चरण की सूची जारी करने की मांग की जा रही है। श्री कश्यप ने कहा कि पाँचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी का कटऑफ रैंक 6666, अनुसूचित जाति का कटऑफ रैंक 10990, अनुसूचित जनजाति का कटऑफ रैंक 72852 एवं अन्य पिछडा वर्ग का कटऑफ रैंक-9193 आ चुका है। छठवें चरण की सूची जारी करने की मांग करने वाले अभ्यर्थी अपने श्रेणियों में उक्त कटऑफ रैंक से निचले क्रम पर है। यदि छठवें चरण की सूची जारी की जाती है तो सभी श्रेणियों में कटऑफ रैक और भी निचले स्तर पर आ निम्नानुसार आ सकता है : सामान्य श्रेणी - 10324, अनुसूचित जाति - 12697, अनुसूचित जनजाति - 78002 एवं अन्य पिछडा वर्ग - 11499। अब अत्यधिक निचले रैंक के अभ्यर्थियों की नियुक्ति से शासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य और शैक्षणिक स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की प्रबल आशंका है।
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने नई भर्ती और भविष्य की योजना पर प्रकाश डालते हुए रेखांकित किया कि सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा आयोजित हुए 2 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। इस अवधि में प्रदेश के हजारों नए योग्य और अर्हताधारी अभ्यर्थी नई भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारी सरकार का मुख्य ध्येय शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना है। वर्तमान में विभाग द्वारा 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जिसमें 2000 पद विशेष रूप से सहायक शिक्षकों के हैं। हम नए और अधिक योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english