मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पण्डित श्यामाचरण शुक्ल की जयन्ती को पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर/मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामाचरण शुक्ल की जयन्ती दिनांक 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के जी ई मार्ग में गौरवपथ फेस -1 में स्वर्ण जयन्ती तिराहा औऱ गाँधी उद्यान के सामने स्थित पण्डित श्यामा चरण शुक्ल के प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामाचरण शुक्ल से सम्बंधित उनके प्रतिमा स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल के प्रांगण का संधारण और प्रतिमा स्थल प्रांगण सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, प्रतिमा स्थल की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 3 के सहयोग से की जायेगी।










.jpg)
Leave A Comment