ब्रेकिंग न्यूज़

 राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा : आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च

दंतेवाड़ा । भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसइ) के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उक्त योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसइ) सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क ऑफलाईन, ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस संबंध में एनएमएमएसइ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्रता छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय, शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय, स्थानीय निकाय, विद्यालय के कक्षा 8वीं (सत्र 2025-26) में अध्ययनरत विद्यार्थी जो पिछली कक्षा (7वीं) में न्यूनतम 55 प्रतिषत ( एससी, एसटी हेतु 5 प्रतिषत छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण हों, विद्यार्थी के माता, पिता या पालक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय रु. तीन लाख पचास हजार से अधिक न हो। राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु कुल आबंटित कोटा 2246 है। वेबसाईट पर अपलोड है। जिलेवार आरक्षित वर्गों से संबंधित छ.ग. शासन द्वारा जारी वर्गवार 2248 के आदेश के संबंध में किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति एवं सूचना का अधिकार छ.ग.मा.शि.को भेजने जाने पर इस पर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं किया जावेगा । 
किसी एक छात्रवृत्ति की पात्रता के नियमानुसार चयनित केवल एक प्रकार की छात्रवृत्ति देय होगी । यह नियम एनएमएमएसइ हेतु भी प्रभावशील होगी। जाति प्रमाण पत्र का एआरएन नंबर लिखना अनिवार्य है, इसके अभाव में जाति वर्ग का आरक्षणध्लाम से वंचित होंगे। सामान्य वर्ग की श्रेणी में मान्य किया जावेगा किसी प्रकार की दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी।
इस संबंध में केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एनएमएमएसइ हेतु पात्रता नहीं है। आवासीय विद्यालय का आशय विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में आवास एवं भोजन की व्यवस्था शासन द्वारा प्राप्त होती है। छात्रवृत्ति भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा उक्त योजना के अन्तर्गत एनएमएमएसइ में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 वीं से 12वीं तक प्रति माह 6,1000 छात्रवृति प्रदान की जाती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english