ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित

  ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में त्वरित समाधान, 240 में से 236 आवेदनों का मौके पर निराकरण
‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में त्वरित समाधान, 240 में से 236 आवेदनों का मौके पर निराकरण
एक ही छत के नीचे मिली विभिन्न विभागों की सेवाएं, कार्यालयों के चक्कर से नागरिकों को मिली राहत
 
जरूरतमंदों को चश्मे और वृद्धजनों को छड़ी का वितरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन
 
रायपुर, 03 अक्टूबर 2026
 
‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में त्वरित समाधान, 240 में से 236 आवेदनों का मौके पर निराकरण
 
‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में त्वरित समाधान, 240 में से 236 आवेदनों का मौके पर निराकरण
 
‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में त्वरित समाधान, 240 में से 236 आवेदनों का मौके पर निराकरण
 
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का उनके नजदीक ही त्वरित समाधान करने और शासकीय योजनाओं का सहज लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 3 स्थित सांस्कृतिक भवन में ‘सरकार आपके द्वार’ जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद गौरेला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 236 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई गई।
 
शिविर की खास बात यह रही कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हुईं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त कर पात्रता एवं नियमानुसार उनका निराकरण किया। शेष प्रक्रियाधीन आवेदनों को शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
 
समाधान के साथ योजनाओं का भी मिला लाभ
 
जनसमस्या निवारण शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने और समस्याओं के निराकरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को चश्मे तथा वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की गई। सहायता सामग्री मिलने से हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
 
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।
 
जनता और प्रशासन के बीच ‘सेवा सेतु’ बना शिविर
 
सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर ने आम नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम उपलब्ध कराया। नागरिकों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और बड़ी संख्या में आवेदनों का शिविर स्थल पर ही समाधान होने से उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली। कुल 240 आवेदनों में से 236 का मौके पर निराकरण शिविर की उल्लेखनीय उपलब्धि रही।
 
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, श्री लालजी यादव, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री विक्रांत अंचल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english