आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम अपर आयुक्तो के मध्य कार्य विभाजन किया
0- अधीक्षण अभियंता श्री सजय बागडे को नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता का कार्यभार प्रदत्त
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू को नगरोत्थान योजना, योजना शाखा, नालदा परिसर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल प्रदाय, अमृत मिशन, फिल्टर प्लांट, सामान्य प्रशासन विभाग, निर्वाचन एवं जनगणना कार्य प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना अधिकार, जाति प्रमाण पत्र शाखा आईएसबीटी, रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के अपर आयुक्त का प्रभार सौपा है।
प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा देवी खटिक को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल प्रदाय, अमृत मिशन फिल्टर प्लाट के प्रमार से मुक्त कर दिया गया है। प्रभारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय को नगरोत्थान योजना, योजना शाखा नालदा परिसर योजना, प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना अधिकार आईएसबीटी रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के प्रगार से मुक्त कर दिया गया है।
आयुक्त ने नगर निगम अधीक्षण अभियता श्री सजय बागडे को नगर निगम रायपुर के प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ कर 15 वें वित्त आयोग (तीनो घटक सहित) एवं अनटाईट फंड, आईटी (डाटा सेंटर), अमृत मिशन, जल एवं फिल्टर प्लांट, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री आवास, योजना शाखा, लोक निर्माण विभाग (अधोसरचना मद), सेन्ट्रल लाईब्रेरी, उद्यान एवं संस्कृति पर्यटन विभाग, एसबीएम, मोटर कर्मशाला, नगरोत्थान योजना, योजना शाखा, नालदा परिसर योजना, सी. डी.पी. सांसद एवं विधायक मद, डी.एमएफ मद, केन्द्र प्रवर्तित एवं राज्य प्रवर्तित योजना का कार्य सौपा दिया है। प्रभारी मुख्य अभियता श्री संजय बागडे समीक्षा बैठक की जानकारी, टी एल की विभिन्न बैठकों की जानकारी एकत्र कर व सकलित कर फोल्डर तैयार करायेगे और निदान 1100 जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त शिकायत पत्रों पर कार्यवाही एवं निराकरण का कार्य करायेंगे। सबंधित विभाग के कार्यपालन अभियंता अपनी नस्तियों को संबंधित अधीक्षण अभियता के माध्यम से मुख्य अभियंता को प्रस्तुत करेगे।
--




.jpg)
.jpg)







Leave A Comment