जगदलपुर में कल भव्य "भित्ति चित्र" प्रदर्शनी का आयोजन
जगदलपुर। बस्तर की माटी की महक और यहाँ की प्राचीन लोक कलाओं को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने के संकल्प के साथ कल 27 मार्च को एक विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रदर्शनी दलपत सागर के समीप 'बस्तर आर्ट गैलरी में बस्तर जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होगा। यह प्रदर्शनी बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) आसना और संस्कार भारती (बस्तर जिला इकाई) के संयुक्त प्रयासों का प्रतिफल है। इस विशेष आयोजन का मुख्य केंद्र जगदलपुर स्थित दलपत सागर के समीप 'बस्तर आर्ट गैलरी को बनाया गया है, जहाँ कला के विविध रंग बिखरे नजर आएंगे।
इसमें प्रदर्शित होने वाले भित्ति चित्र में विशेष रूप से 'बस्तर शैली' और 'रजवार शैली' की अनूठी कलात्मकता को रेखांकित करते दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन कलाकृतियों का सृजन 'बादल' संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सघन भित्ति चित्र कार्यशाला के दौरान किया गया था। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए प्रतिभावान चित्रकारों ने अपनी तूलिका के माध्यम से लोक जीवन, परंपराओं और लोक गाथाओं को कैनवास और दीवारों पर जीवंत किया है।
'बादल' और संस्कार भारती द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में पूरे प्रदेश के कलाकारों की कल्पनाशीलता और मेहनत का समन्वय दिखेगा। file photo

.jpg)











Leave A Comment