पश्चिम एशियाई संकट के परिपेक्ष्य में जिले के आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने किए जा रहे है समुचित उपाय
0- एलपीजी, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एडीएम श्री चंद्रकांत कौशिक नोडल अधिकारी नियुक्त
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में पश्चिम एशियाई संकट के कारण उत्पन्न परिस्थिति में आम नागरिकों को घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल आदि आवश्यक वस्तुओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति और वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर द्वारा अनुभाग स्तर पर गठित दल के अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, प्राप्त, शिकायतों का निराकरण की जानकारी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।














Leave A Comment