बालोद जिले में अतिक्रमण हटाने की जा रही है निरंतर कार्रवाई
0- राजस्व एवं नगर पालिका के अमले ने बस स्टैण्ड बालोद में चलाया अभियान
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में प्रशासनिक अमले के द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज एसडीएम बालोद श्री नूतन कंवर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पालिका के संयुक्त टीम के द्वारा नया बस स्टैण्ड बालोद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नया बस स्टैण्ड के अनेक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया।














Leave A Comment