ब्रेकिंग न्यूज़

 संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने ग्राम अरमरीकला में सोख्ता गड्ढा के निर्माण में किया श्रमदान

-सड़क मार्ग की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में निभाई सहभागिता 
बालोद ।  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के लिए गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला पहुँचने पर संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने  जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही श्री लखनलाल निषाद एवं श्री डामनलाल गंधर्व के घर में निर्मित किए जा रहे सोख्ता गड्ढा निर्माण के कार्य में श्रमदान कर आम नागरिकों को सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस दौरान संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ अरमरीकला से डांडेसरा मार्ग की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के एक साथ बस में सवार होकर ग्राम अरमरीकला पहुँचने पर ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जल संरक्षण के उपायों के संबंध में नारे लगाकर तथा स्लोगन प्रदर्शित कर आम नागरिकों को इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया। ग्राम अरमरीकला पहुँचने के पश्चात श्रीमती कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारियों ने सर्वप्रथम दुर्गा माता की पूजा-अर्चना कर बालोद जिले की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंगल भवन अटल चैक के पास स्वच्छताग्राहियों के साथ स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वच्छताग्राही दीदियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नीर चेतना अभियान अंतर्गत जल संचय, जल बचाओ अभियान के तहत दुर्गा मंदिर से शिविर स्थल तक रैली निकालकर जल संचय एवं जन भागीदारी एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम श्री आरके सोनकर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english