ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद संतोष पाण्डेय ने किया जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन

  - संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में होगा निर्माण

मोहला  । जिले में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए  सोमवार को सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में प्रस्तावित जिला पंचायत भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मोहला-मानपुर विधायक श्री इंन्द्र शाह माण्डवी, खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिनेश शाह, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यगण, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, डीएफओ श्री दिनेश पटेल, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
         सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि जिला पंचायत भवन के निर्माण से न केवल प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ सरलता से मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा। सांसद ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
          इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भवन निर्माण से जुड़ी रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित जिला पंचायत भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जहां विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। इससे ग्रामीण विकास योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english