जनपद सीईओ ने हितग्राही के परिजन को दी 2 लाख की सहायता राशि
0- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला लाभ
रायपुर। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा जनपद पंचायत धरसीवां में हितग्राही स्व. ईश्वर यादव की नॉमिनी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोढ़ी, तहसील धरसीवां निवासी स्वर्गीय ईश्वर यादव की नॉमिनी श्रीमती पूर्णिमा बाई यादव को योजना के तहत 2,00,000 रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई। यह राशि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के माध्यम से प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसीवां श्री आशीष केशरवानी एवं नरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जया मिश्रा एवं बैंक शाखा प्रबंधक श्री नवीन शर्मा उपस्थित रहे।











.jpg)

Leave A Comment