संत ज्ञानेश्वर स्कूल में नौ छात्राओं ने धरे नव देवी मां के रूप
रायपुर। डे शिफ्ट की मॉर्निंग असेंबली में ग्रीन हाउस ने शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर नवदुर्गा की वेशभूषा में छात्राओं ने बेहतरीन नाट्य प्रस्तुत किया। इस बीच दुर्गा मां को महिषासुर मर्दिनी रूप में प्रदर्शित किया गया। नवदुर्गा नाट्य प्रस्तुति में ममता ने ब्रह्मचारिणी मां, खुशी ने कालरात्रि मां, दीपाशा ने शैलपुत्री मां, प्रेरणा ने चंद्रघटा मां, शिखा ने कुष्मुंडा मां, रीत ने कात्यायनी मां, जिज्ञासा ने स्कनंद मां, रिद्धी ने महागौरी मां, सृष्टि ने सिद्धीदात्री मां के रूप में ध्यान खींचने में सफल रहीं।
इस मौके पर ग्रीन हाउस की इंचार्ज रचना तिवारी, डिप्टी इंचार्ज सरोज प्रीतम के निर्देशन में नाटक प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार सहित समस्त शिक्षकों ने फूलों की वर्षा करके माता रानी का स्वागत किया। बच्चों ने पूरी उत्सुकता से न सिर्फ पूरे नाटक को ध्यान से देखा बल्कि तालियां बजाकर अपनी खुशी भी जाहिर की।
-












.jpg)
Leave A Comment