ब्रेकिंग न्यूज़

 लगबग अंबा आली’ भजन की सुमधुर प्रस्‍तुति से अवंती विहार विजेता

0- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में हुई भजन स्‍पर्धा में तात्‍यापारा उप विजेता, बूढ़ापारा की महिलाएं तीसरे स्‍थान पर 
0- आपकी आत्‍मीयता को देखकर लगता है कि अगली बार यहां आने से पहले मुझे भी मराठी सीखनी होगी: महापौर मीनल चौबे
रायपुर। ‘लगबग अंबा आली’ भजन की सुमधुर प्रस्‍तुति से अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में आयोजित चैत्र गौर हल्‍दी कुंकू में आयोजित भजन स्‍पर्धा में तात्‍यापारा केंद्र की महिलाएं उप विजेता रहीं, तो बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं को तीसरे स्‍थान पर संतोष करना पड़ा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचीं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि आप सभी की मेरे प्रति इतनी आत्मीयता है कि मुझे अगली बार यहां आने से पहले थोड़ी मराठी सीखनी होगी, ताकि मैं कम से कम दो शब्द मराठी के बोल सकूं। आप लोगों की सांस्कृतिक गतिविधियां प्रशंसनीय है।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार, टाटीबंध, कोटा और सरोना केंद्र की महिलाओं ने 17 महिला केंद्रों के बीच यह प्रतियोगिता रविवार, 12 अप्रैल को आयोजित की थी। इसमें महिला केंद्रों की ओर से गोंधल, लावणी, अभंग, भारुण जैसे मराठी लोकगीतों की श्रृंखला सुनने को मिली। भजन स्पर्धा में नौ टीमों डंगनिया, शंकर नगर, वल्लभ नगर, बूढ़ापारा, सुंदर नगर, रोहिणीपुरम, तात्यापारा, चौबे कॉलोनी और अवंति विहार केंद्र की महिलाओं ने भाग लिया था। स्पर्धा में दीपक गुणवंत व्यास और रमेश पालकर निर्णायक रहे। 
जागृति भाकरे, आशा तंबोली, सविता महाजन, गीता हाटे, भारती देवरणकर, सुदेशना नेने, पूजा भंडारी, शुभदा चौधरी, अनया कुम्हरे सहित अन्‍य महिला सभासदों की अवंती विहार केंद्र की टीम ने ‘लगबग अंबा आली’ भजन की सुमधुर प्रस्‍तुति देकर स्‍पर्धा में विजेता बनीं। महिलाओं के भजन की प्रस्‍तुति में अशोक कुर्म के तबले और रुपेंद्र श्रीवास्‍तव के हारमोनियम में संगत ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने ‘अंबा आली दुर्गा आली माइया घराला’ भजन प्रस्तुत किया और स्पर्धा में द्वितीय रहीं। बूढ़ापारा की महिलाओं ने ‘नदीच्या पल्याड आईचा डोंगुर’ प्रस्तुत कर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। इस टीम को मोहन देसाई के हारमोनियम की स्‍वर लहरियों का शानदार साथ मिला।
सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और महिलाओं को हल्दी-कुंकू लगाकर किया। भजन स्‍पर्धा के बाद सभी महिला केंद्रों की ओर से सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियों ने कार्यक्रम को अलग ही ऊंचाई दी, जिसका लुत्‍फ हॉल में बैठी सैकड़ों महिलाओं ने उठाया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका बोवरणकर ने किया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english