सियान गुड़ी में बुजुर्गों के बीच संध्या खंगन ने मनाया जन्मदिन
0- महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष काले, सचिव दंडवते सहित कार्यकारिणी सदसय, पदाधिकारी व कार्यालयीन स्टाफ भी हुआ शामिल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद, आध्यात्मिक समिति की पदाधिकारी संध्या श्याम सुंदर खंगन ने सोमवार को अपना जन्मदिन सियान गुड़ी में मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों व बुजुर्गों के बीच मनाया। इस दौरान कविता पाठ, गीत, भजन के साथ सभी ने एक साथ भोजन भी किया।
अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि यह हमारे सदस्यों द्वारा शुरू की जा रही एक अच्छी परंपरा है। मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने पत्नी संध्या खंगन का जन्मदिन को सियान गुड़ी में बुजुर्गों के बीच मनाया। इसके चलते आज यहां रूटीन से हटकर भी बहुत कुछ हुआ। सियान गुड़ी में प्रतिदिन आने वाले कुशालपुर के गोपाल प्रसाद जोशी ने सुंदर भजन सुनाये। उन्होंने जन्मदिन वाला गाना गाकर सभी को प्रसन्न कर दिया। वहीं डा. कमल वर्मा और डा. जेएस उरकुरकर ने कविता का पाठ किया।
इस दौरान सियान गुड़ी की सुविधा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। प्रतिदिन आने वाले बुजुर्गों ने कहा कि हम अपने परिचितों को महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी के बारे में बताते है। मंडल व्यवस्थापिक बी. नंदिनी नायडू ने समस्त स्टाफ की ओर से संध्या खंगन को गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सचिव चेतन दंडवते, प्रवीण क्षीरसागर, अधिवक्ता प्रशांत बक्षी, डॉ. कमल वर्मा, डॉ. जेएस उरकुरकर, मंडल की मेस प्रभारी मंजिरी भगाड़े, हुल्लास देवांगन, सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई, रमा नहरगढ़कर और बड़ी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित रहे।












.jpg)

Leave A Comment