डॉ. कमल वर्मा, डॉ. संगीता कश्यप का ‘सक्षम’ ने किया सम्मान
0- कोपलवाणी में आयोजित समारोह में कौशल्या साय ने महिला समाजसेवियों को किया सम्मानित
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य समिति की समन्वयक डॉ. कमल वर्मा और फिजियोथैरेपी सेंटर की वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. संगीता कश्यप का कोपलवाणी में आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने अभिनंदन किया। यह आयोजन समदृष्टि क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल, सक्षम सेवा संस्थान महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत ने आयोजित किया।
गत कई दशकों से आमजनों व जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ चिकित्सकीय सेवा कर रहीं डॉ. कमल वर्मा और तीन वर्षों से महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर में सेवाएं दे रहीं डॉ. संगीता कश्यप को सम्मानित करती हुईं कौशल्या साय भी गर्व से भर गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों की चिकित्सा क्षेत्र में की जा रही सेवाओं को देखकर हम लोग भी प्रेरित होते हैं। इसी तरह आप लोग भी अन्य सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों को अधिकाधिक सेवाभावी कार्य करने के लिए प्रेरित करें।
कौशल्या साय ने कहा कि आज का समय ऐसा है कि सभी को परिवार के साथ मिलकर रहना चाहिए। संगठन ही शक्ति है, इसलिए एक साथ रहना जरूरी है। अभी का समय महिलाओं को सशक्त करने का है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम संस्था की प्रांत अध्यक्ष डा. सुरेंद्र शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडे उपस्थित थीं।
महिला सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष सेवा प्रदान करने वाली 101 महिलाओं का सम्मान कोपलवाणी के मुक- बधिर छात्रों द्वारा बनाए गए बस्तर के चित्र बेंट सम्मान स्वरूप दिया गया। सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री रामजी राजवाड़े का कार्यक्रम संचालन में विशेष मार्गदर्शन रहा। सक्षम की जिला अध्यक्ष डॉ. नम्रता सिरमौर की कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता रहीं।












.jpg)

Leave A Comment