ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वंदन योजना बनी गायत्री साहू के लिए संबल, हौसला के पंख को मिली नई उड़ान

बलौदाबाजार-भाटापारा. जीवन की राह में जब दुखों का पहाड़ टूटता है, तो अक्सर उम्मीदें दम तोड़ने लगती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए अंधेरे में दीये की तरह साबित हो रही है। अमेरा की  गायत्री साहू के लिये भी योजना के तहत मिलने वाली राशि सहारा बन गई।
पति के आकस्मिक देहांत के बाद  परिवार के भरण-पोषण की चिंता गायत्री को दिन-रात सताने लगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुई महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। प्रतिमाह बैंक खाते में आने वाली एक हजार रुपए की सम्मान राशि गायत्री के लिए केवल पैसा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी बन गई।अपनी इसी छोटी-सी बचत और अटूट हौसले से गायत्री ने गांव में ही एक छोटी सी फैंसी दुकान शुरू की है। आज उसी दुकान की आमदनी और सरकार से मिलने वाली निरंतर सहायता के बल पर वे न केवल अपने परिवार का सम्मानपूर्वक संचालन कर रही हैं, बल्कि समाज में एक नई मिसाल भी पेश कर रही हैं। गायत्री साहू भावुक होकर कहती हैं कि जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब 'महतारी वंदन योजना' एक सच्चे सहारे के रूप में उनके पास आई। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक तंगी की बेड़ियों से मुक्त कर अपने पैरों पर खड़ा होने का साहस दिया है। गायत्री की यह मुस्कान आज प्रदेश की सशक्त होती नारीशक्ति का प्रतीक बन चुकी है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english