ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत खजुरी में वित्तीय समवेशन अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित

 बलौदाबाजार / वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत खजुरी  में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने की दिशा में  पहल की गई तथा सायबर धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी गई।इस दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने एवं उनके पंजीयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक रहने तथा बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं  शाखा प्रबंधक  ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड  बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि कार्यों हेतु समय पर ऋण सुविधा प्राप्त करने के लाभों से अवगत कराया शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर, भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक संजय कुमार सेन एवं अभियान के अंतर्ग ग्राम पंचायत खजुरी के सरपंच एवं पंच तथा ग्रामीणजन  उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english