ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा का सवाल : आधी आबादी को उसका अधिकार देने से कांग्रेस को दिक्कत क्यों?

प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल का कांग्रेस पर हमला, कहा : नारी शक्ति वंदन अधिनयम का विरोध कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. (श्रीमती) किरण बघेल ने नारी शक्ति वन्दन अधिनयम के विषय में कांग्रेस की टिप्पणी का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति वन्दन पर दिया गया बयान हास्यास्पद है। कांग्रेसी नेता कह रहे हैं कि भाजपा श्रेय की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा नारी शक्ति वन्दन अधिनयम के माध्यम से मातृ शक्ति को उनका अधिकार देने का कार्य किसी प्रकार का श्रेय लेने के लिए नहीं अपितु महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए कर रही है ।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती बघेल ने कहा कि देश की आधी आबादी को निश्चित ही यह अधिकार मिलना चाहिए। जिसे दशकों तक सत्ता में स्थापित रहने वाली कांग्रेस पार्टी ने नहीं किया। जिस अधिनियम को दशकों पहले पारित हो जाना चाहिए था, वह लंबित रहा और आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठने लगा। श्रीमती बघेल ने कहा कि महिला होने के नाते मैं एक बात कांग्रेस पार्टी के नेताओं से कहना चाहती हूं कि महिलाओं को दशकों तक उनके अधिकार से वंचित रखने के बाद भी यदि कांग्रेसी नेता नारी शक्ति वन्दन अधिनयम के विषय में राजनीतिक टिप्पणी एवं विरोध कर रहे हैं,  तो यह कांग्रेस की नाकामी का प्रमाण बनने के साथ साथ जगहँसाई का माध्यम भी बनेगा। देश की महिलाओं में नारी शक्ति वन्दन अधिनयम को लेकर उत्साह का माहौल है। महिलाओं ने नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english