मानपुर विकासखंड वन विभाग के कैमरे में कैद में कैद हुआ तेंदुआ
- बाघ के बाद अब तेंदुए की आमद से औंधी इलाके में खौफ का आलम
मोहला। मानपुर विकासखंड अंतर्गत औंधी-नवागांव उप वन परिक्षेत्र में बीते दो दिनों से आतंक मचा रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद हो गया है। दरअसल औंधी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बारकुंजी व साल्हेभट्टी गांव से लगे जंगल में दो दिन पूर्व पालतू मवेशियों का शिकार हुआ था। घटना के बाद वन महकमे द्वारा किए गए मौका मुआयना में शिकारी वन्य जीव के फुटमार्क भी मिले थे। ये फुटमार्क चूंकि बाघ के फुटमार्क की तुलना में छोटे थे इस लिहाज से वन विभाग बाघ के अलावा किसी अन्य जानवर द्वारा मवेशियों का शिकार किए जाने की आशंका जता रहा था। लेकिन दूसरी ओर ग्रामीणों के बीच बाघ द्वारा शिकार किए जाने की चर्चा भी रही। क्योंकि बीते कुछ महीने से इसी औंधी इलाके में मवेशियों का जंगली जानवर द्वारा शिलशिलेवार शिकार की घटनाएं सामने आते रही है। इन पूर्ववर्ती घटनाओं के दरमियान नवागढ़ गांव से लगे जंगल में लगाए गए वन महकमे के ट्रैप कैमरे में एक वयस्क बाघ की तस्वीर भी कैद हो चुकी है। हालांकि इस बार हाल ही में दो दिन पहले किया गया शिकार एक तेंदुए की करतूत निकली क्योंकि इस बार घटनाक्षेत्र में तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है।
क्षेत्रीय वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय राजपूत ने घटनाक्रम के संबंध में बताया कि तेंदुआ साल्हेभट्टी-बारकुंजी इलाके में मवेशियों का शिकार किया गया था। यहां मिले फुटमार्क के आकार छोटे थे इस लिहाज से तेंदुए का फुटमार्क होने की आशंका थी। घटना के बाद घटनाक्षेत्र में अलग_अलग स्थानों में ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। बीती रात ट्रैप कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हो गई। श्री राजपूत के मुताबिक तस्वीर को देखने से लगता है कि ये एक तंदुरुस्त तेंदुआ है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील भी की है ताकि किसी जन हानि से बचा जा सके।













Leave A Comment