संयुक्त टीम ने बलौदाबाजार के 12 होटलों का किया निरीक्षण,गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिया गया सैंपल
बलौदाबाजार / कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार "सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार" अभियान के तहत् खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा गुरुवार को बलौदाबाजार शहर के 12 विभिन्न होटलों का जांच किया गया।इस दौरान जलेबी, बेसन लड्डू का नमूना संकलन कर विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित् किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मानिकपुरी होटल, रास्थानी भोजनालय एवं स्वीट्स, दुर्गा कैंटीन एवं होटल, बीकानेर स्वीट्स, रूपड़ा मिष्ठान भंडार, भगवती भंडार एवं राजेश होटल सहित कुल 12 होटल व रेस्टॉरेंट का गहन निरीक्षण कर, जलेबी, बेसन लड्डू का नमूना संकलन कर विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित् किया गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरान्त आगे की कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य कारोबारकर्ताओं को दृश्यमान स्थान पर लायसेंस प्रदर्शित करने, साफ सफाई रखने, खाद्य पदार्थ को ढककर रखने व परोसने के लिए अखबारी पेपर का उपयोग नहीं करने, फर्मों में साफ पेयजल की व्यवस्थ्य करने, फूड हैंडलर्स का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, हँड ग्लव्स एवं हेड कवर पहनने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दिये गये












Leave A Comment