ब्रेकिंग न्यूज़

 बलौदाबाजार जिले में जनगणना कार्य शुरू,घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

-जिले में  2 हजार से अधिक कर्मी जनगणना में जुटे, डिजिटल मोड में हो रही जनगणना
 बलौदाबाजार / राष्ट्रीय जनगणना कार्य क़ी शुरुआत कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज से बलौदाबाजार -भाटापारा जिला में हो गया। जनगणना के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से निर्धारित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह कार्य पूरे मई माह तक संचालित किया जाएगा।
 जनगणना कार्य के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य  1 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा।जनगणना कार्यक्रम के तहत प्रगणक घर-घर जाकर  मोबाइल एप का उपयोग कर डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही लोगों द्वारा पोर्टल पर स्व-गणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। दोनों तरह से प्राप्त डाटा की बहुस्तरीय जाँच होगी। पहले यह कार्य पर्यवेक्षकों द्वारा किया जायेगा। साथ ही चार्ज अधिकारी भी मैदान में जाकर पुन: सत्यापन कर त्रुटियां ठीक करायेंगे। मकान सूचीकरण व गणना के लिये जिले में 1861 प्रगणक व मॉनिटरिंग के लिए 309 सुपरवाइजर क़ी ड्यूटी लगाई गई हैं।तहसीलदार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को चार्ज अधिकारी बनाया गया है।जिले में 9 तहसील व 8 नगरीय निकाय हैं।इस तरह जिले में कुल 17 चार्ज बनाए गए हैं।मकान सूचीकरण व गणना के लिये प्रत्येक चार्ज को  हाउसलिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में विभाजित किया गया हैं जिसमें एक एचएलबी में 150 से 180 मकान संख्या रखा गया है। 17 चार्ज में कुल 1978 एचएलबी बनाए गए हैं। प्रत्येक प्रगणक को एक या 2 एचएलबी गणणा हेतु आवंटित किया गया है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english