ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 65 आवेदन प्राप्त

 महासमुंद   / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम मुढ़ेना महासमुंद निवासी श्री उमेश कुमार चौहान ने खसरा क्रमांक त्रुटि के संबंध में आवेदन किया। इसी तरह कमरौद बागबाहरा निवासी श्री छबेलाल पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रदाय करने हेतु, झलप निवासी श्री बल्दूराम सेन ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत दावा आपत्ति के संबंध में, ग्राम ठाकुरदिया पिथौरा निवासी दिव्यांग श्री रोहित ने विकलांग पेंशन प्रदाय किए जाने, ग्राम बोईरगांव बागबाहरा निवासी श्री विनोद कुमार महानंद ने भूमि सीमांकन के लिए तथा ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली निवासी श्री सुरेश साहू ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english