ब्रेकिंग न्यूज़

 धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, महासमुंद जिले में सुचारू रूप से जारी उपार्जन

-24 नवंबर तक 202 उपार्जन केंद्रों में 23,807 मीट्रिक टन धान की खरीदी, अवैध भंडारण एवं परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई
 रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के सभी 202 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सुविधा, खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता तथा उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है।24 नवंबर तक जिले में कुल 23,807 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में पंजीकृत 1,62,566 किसानों में से अब तक 5,871 किसान अपना धान बेच चुके हैं। वहीं, 25 नवंबर के लिए किसानों को कुल 1,785 टोकन जारी किए गए हैं, जिसके माध्यम से आज 8,119 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के लिए नोडल अधिकारी लगातार उपार्जन केन्द्रांे में दौरा कर रहें हैं। कलेक्टर स्वयं विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा किसानों से सीधे संवाद कर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्रों में किसानों के लिए सुविधाओं, तौल व्यवस्था, बारदाने, धान की गुणवत्ता, टोकन एवं खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।
धान खरीदी के साथ ही जिले में अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं खपाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त जांच टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब तक जिले में जब्ती के 59 प्रकरणों में कुल 6,322 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसके साथ ही एक राइस मिल का भौतिक सत्यापन भी किया गया है।
बीते दो दिनों में ही जांच दलों द्वारा 1534 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों, चेकपोस्ट, मंडियों, व्यापारियों एवं संदिग्ध भंडारण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था का दुरुपयोग न हो और वास्तविक किसानों को इसका लाभ सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उनकी उपज का व्यवस्थित एवं समयबद्ध उपार्जन हो तथा खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी, अधिकारियों के मैदानी दौरे और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई से धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशन में जिले में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध धान भंडारण या परिवहन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english