ब्रेकिंग न्यूज़

 तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 में 91 हजार 300 मानक बोरा का संग्रहण लक्ष्य

-दो दिनों में 44 हजार 900 संग्राहक परिवारों से 13814 मानक बोरा का किया गया संग्रहण

 महासमुंद  / जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 में 91300 मानक बोरा का संग्रहण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित ने बताया कि जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद में कार्यरत 75 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के कुल 69 लॉटो हेतु अग्रिम में क्रेता नियुक्त किया जा चुका है। संग्रहण काल के पूर्व शाखकर्तन प्रशिक्षण 23 से 27 फरवरी 2026 तक वन परिक्षेत्रों एवं जिला यूनियन स्तर पर शाखकर्तन कार्यशाला का आयोजन किया गया था। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियो के कुल 786 फड़ो  में शाखकर्तन 05 मार्च से 15 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया गया है। शाखकर्तन कार्य हेतु प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के विगत 05 वर्षों के औसत संग्रहित 77341.527 मानक बोरा 70 रुपए प्रतिमानक बोरा के आधार पर कुल राशि 54 लाख 13 हजार 907 रुपए प्राप्त हुआ था। जिसे प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के चालू खाते में इस कार्यालय द्वारा हस्तांतरण किया जा चुका है।
तेन्दूपत्ता सीजन 2026 हेतु एक लाख 18 हजार 646 तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार ऑनलाईन पेमेन्ट साफ्टवेयर में दर्ज है। तेन्दूपत्ता के संग्रहण कार्य हेतु विभागीय मैदानी अमला, जोनल अधिकारियांे, पोषक अधिकारियों, फड़ अभिरक्षकों, फड़मुंशियों की नियुक्ति किया जा चुका है। 30 अप्रैल 2026 को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ महासमुन्द के संचालक मण्डल, क्रेताओं एवं समस्त प्रबंधकों, पोषक अधिकारियों की कार्यशाला में लिए गए निर्णय अनुसार 03 मई 2026 से तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। 04 मई 2026 की स्थिति में वन परिक्षेत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार 13814.570 मानक बोरा का राशि 7 करोड़ 59 लाख 80 हजार 135 रुपए संग्रहण पारिश्रमिक भुगतान लगभग 44 हजार 900 संग्राहक परिवार को किया जाना है ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english