ब्रेकिंग न्यूज़

हांडीटोला में गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

 - 1312 आवेदन प्राप्त, पात्र हितग्राहियों को मौके पर विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित
    मोहला  । सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से विकासखंड अंबागढ़ चौकी  के ग्राम पंचायत हांडीटोला में 13 मई को गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर दिव्यांगजनो को समर्पित जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
        शिविर में हांडीटोला क्लस्टर के हांडीटोला, सिंघाभेड़ी, आमाटोला, लाताकोड़ों, रेंगाकटेरा, डोंगरगांव, रैनुटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाढूटोला, खुर्शीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार एवं गुंडरदेही सहित 17 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 1312 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित निराकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
           दिव्यांगजनों को समर्पित जनसमस्या निवारण शिविर में  समाज कल्याण विभाग द्वारा 18 हितग्राहियों को ट्राय साइकिल, बैसाखी, छड़ी एवं मोटराइज्ड सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा दिव्यांग छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 10 हितग्राहियों को सामुदायिक तालाब गहरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं 19 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 11 हितग्राहियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र, 11 हितग्राहियों को लखपति दीदी सम्मान पत्र तथा 19 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा 5 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंपी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को महिला कोष ऋण योजना अंतर्गत मछली पालन हेतु ऋण स्वीकृत किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को डिजिटल ऋण पुस्तिका वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 13 नवविवाहित दंपत्तियों को दांपत्य श्रृंगार पेटी प्रदान की गई। साथ ही 2 हितग्राहियों को निश्चय मित्र योजना से लाभान्वित किया गया।उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, वहीं मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जल पात्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
          कार्यक्रम में भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता गांधी साहू, जनपद अध्यक्ष पुनाऊ राम फुलकावरे, उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति बाई त्रिपुरे, श्री पवन तुलावी, श्री नेहरू रजक, श्री श्याम लाल चंद्रवंशी, श्री शत्रुघ्न चुरेंद्र, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, श्री गुलाब गोस्वामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का दिया संदेश
आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए नशामुक्ति अभियान में सहभागिता का संकल्प लिया।
- विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, कृषि, उद्यानिकी, विद्युत, सहकारिता, स्वास्थ्य, परिवहन, वन, मत्स्य तथा खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी एवं आवेदन प्राप्त किए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english