सुशासन तिहार मुढ़ीपार में पिथौरा के बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा सम्मानित हुए
0- दोनों छात्रों का मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित हुई है
महासमुंद. प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। जहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना के मार्गदर्शन व गौरव चंद्राकर के विशेष देखरेख में तैयार किया गया बाल वैज्ञानिक सृष्टि यदु पीएम श्री विद्यालय पिथौरा का मॉडल मल्टीपरपज स्मार्ट रोबोटिक्स एवं पियूष साहू सेंट फ्रांसिस विद्यालय पिथौरा का मॉडल सांपों की सुरक्षा वाला चारपाई का आगामी सितंबर माह 2026 में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित किया गया है इस उपलब्धि के लिए सुशासन तिहार के मुख्य अतिथि
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल व कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित उपस्थित अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।इस उपलब्धि के लिए उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद अध्यक्ष, ब्रह्मा पटेल जनपद उपाध्यक्ष, रामदुलारी सीताराम सिन्हा जिला पंचायत सभापति,बीएल देवांगन जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती सीमा चंद्राकर संस्कार शिक्षण संस्थान संचालिका, रेखराज शर्मा डीएमसी, संपा बोस एबीसी, लक्ष्मी डडसेना विकासखंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा, पूर्णानंद मिश्रा एबीओ,नरेश पटेल बीआरसी, उत्तम साहू , बालाराम दीवान, विक्रम वर्मा टीकम चंद पटेल संकुल समन्वयको ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष और उनके मार्गदर्शन शिक्षक गौरव चंद्राकर को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।













Leave A Comment