एक करोड़ रुपए से अधिक के धान का गबन, खरीदी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार
महासमुंद। जिले में पुलिस ने बम्हनी धान उपार्जन केंद्र में हुए करोड़ों रुपये के धान घोटाले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर किसानों के हक के एक करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य के धान के गबन का आरोप है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पिरदा के शाखा प्रबंधक की लिखित शिकायत पर थाना बसना में यह मामला दर्ज किया गया । प्रशासनिक जांच दल द्वारा बम्हनी केंद्र के भौतिक सत्यापन के दौरान 3,742 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कुल कीमत एक करोड़ 16 लाख दो सौ रुपये आंकी गई है।
शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बसना पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गड़बड़ी में संलिप्त अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

.jpg)

.jpg)









Leave A Comment