ब्रेकिंग न्यूज़

 लोन स्वीकृत होने के बाद बैंक तत्काल हितग्राही के खाते में राशि अंतरित करें - कलेक्टर

-निष्क्रिय एवं राशि लेकर काम नहीं करने वाले वेंडर होंगे ब्लैक लिस्टेड
-विद्युत संभागवार लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति लाने के निर्देश
-कलेक्टर ने की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा
 बलौदाबाजार / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को सीएसपीडीसीएल एवं बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने जिले के लिये इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य एवं पिछले वर्ष के शेष इंस्टालेशन को शामिल कर विद्युत संभागवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने बैंको में लंबित आवेदन, निरस्तिकरण तथा राशि भुगतान में विलम्ब की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए बैंको को स्पष्ट निर्देश दिये कि ऋण के लिये आवेदन आने एवं स्वीकृत होने के बाद राशि का भुगतान हितग्राही के खाते में किया जाए। अनावश्यक विलम्ब या बेवजह फॉर्म रिजेक्ट होने पर सम्बंधित बैंक अधिकारी के विरुद्ध  कार्रवाई होगी। सभी बैंक ग्राम पंचायतवार रिजेक्टेड फॉर्म की सूची उपलब्ध कराएं।उन्होंने कहा कि वेंडर द्वारा हितग्राही का आवेदन बैंक को लोन के लिये अग्रेषित करने के बाद  यदि हितग्राही 15 दिन में 
बैंक नहीं आते तो ऐसे हितग्राही की सूची बिजली विभाग को उपलब्ध कराएं। इसी तरह हर 15 दिन की सूची उपलब्ध कराए ताकि हितग्राही को समय पर सूचित किया जा सके। उन्होंने बैंक ऋण के लिये सोलर पैनल स्थापना की बैंक द्वारा मौका सत्यापन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलम्ब से बचने के लिये क्रेडा द्वारा किये गये जियो टैग फोटो का उपयोग करने कहा।
कलेक्टर ने सोलर पैनल स्थापना में तेजी लाने के लिये जिले के सक्रिय वेंडर की सूची विकासखंडवार तैयार करने और उस सूची को जनपद सीईओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को उपलब्ध कराने कहा।उन्होंने निष्क्रिय और राशि भुगतान के बाद भी पैनल लगाने का काम नहीं करने वाले वेंडर पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनका नाम ब्लैक लिस्ट में डालने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि योजना में प्रगति लाने और लक्ष्य हासिल करने अगले 10 माह में सोलर पैनल स्थापना का लक्ष्य निर्धारित करें।तीनो डिवीजन में हर माह 2 हजार पैनल इंस्टालेशन करए। हर 15 दिन में डिवीजन में प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने योजना की वृहद प्रचार -प्रसार के लिये ग्राम पंचायत, नगरीय निकयों में रणनीति तैयार करने कहा। बैंक सखी एवं समूह की महिलाओ का सहयोग लेने के भी निर्देश दिये।
बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अब तक जिले में 4140 लोगों ने सोलर पैनल लगवाया है। योजना के तहत इस वर्ष 15100 सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य निर्धारित है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर कुल खर्च 1 लाख 80 हजार आता है। इसमें 1 लाख 8 हजार सरकार की ओर सब्सिडी मिलती है। केवल 72 हजार हितग्राही का होता है वह भी 3 साल  में रिकवर हो जाता है।  बैंक से ऋण की भी सुविधा है। सोलर पैनल के लिये ऑनलाइन आवेदन के साथ ही बैंक ऋण का भी विकल्प होता है।बैंक से आसानी से फाइनेंस हो जाता हैं। इस तरह से यह योजना  बहुत ही फायदे वाला है। लोगों को इसका भरपूर लाभ लेना चाहिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता श्री अनंत सहित, तीनों संभाग के कार्यपालन अभियंता, बैंक के अधिकारी, जनपद सीईओ उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english