ब्रेकिंग न्यूज़

जनदर्शन में 15 आवेदन प्राप्त, आयुक्त ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में प्रत्येक सोमवार को निगम सभागार कक्ष में नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों के निराकरण के लिए जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिक सीधे निगम अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसी क्रम में आज आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त सुरूचि सिंह, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे एवं दिनेश कोसरिया की उपस्थिति में नागरिकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 15 आवेदन प्रस्तुत किए गए। नागरिकों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं सहित विभिन्न विषयों को लेकर आवेदन सौंपे। आयुक्त ने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
 निगम द्वारा जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को अपनी शिकायत एवं मांग के लिए सहज माध्यम उपलब्ध हो सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english