ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क पर फर्नीचर रखकर व्यवसाय करने वालों पर निगम की कार्रवाई, सामान किया जब्त

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध कब्जे एवं सड़क बाधा करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत सुपेला मजार के सामने नवीन पानी टंकी के पास सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध निगम की टीम ने कार्रवाई की।
   नवीन पानी टंकी के सामने कुछ व्यापारियों द्वारा दुकानों का फर्नीचर एवं अन्य सामान सड़क पर रखकर व्यवसाय किया जा रहा था। इससे सड़क का हिस्सा बाधित होने के साथ ही राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय किए जाने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। शिकायत एवं स्थिति को संज्ञान में लेते हुए जोन-1 की राजस्व विभाग एवं बेदखली टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क बाधित कर रखे गए फर्नीचर एवं अन्य सामान को हटवाते हुए सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़क एवं आवागमन वाले स्थान पर किसी भी प्रकार का सामान रखकर व्यवसाय न करें।
  निगम अधिकारियों ने कहा कि सड़क आम नागरिकों के आवागमन के लिए है। सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने की स्थिति में निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क बाधित कर व्यवसाय करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जोन-1 राजस्व विभागए बेदखली टीम एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही। निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english