ब्रेकिंग न्यूज़

 कोलिहापुरी में तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव

0- समाजजनों के साथ साझा की तीज पर्व की खुशियां
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के ग्राम कोलिहापुरी में कोसरिया यादव समाज सर्किल कोड़िया के तत्वावधान में आयोजित तीज मिलन समारोह में केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि तीजा केवल आनंद, उमंग और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि हमर छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों की पहचान है। तीज जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं हमारी सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी बेटियां और नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ती हैं। समाज की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने समाजजनों से संवाद किये और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी लिए, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति का अभिवादन कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओ के शसक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर लाभान्वित होने अपील किये। उन्होंने समाज के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक घोषणाएं भी कीं। इस दौरान समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english