छात्रवृत्ति के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन जारी होगा
0- विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिलेगी सुविधा, लोक सेवा केंद्र से कर सकेंगे आवेदन
बालोद. लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (कॉम्पोनेंट-11) के तहत अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए जाति, निवास और आय प्रमाणपत्र की तरह अब अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाणपत्र भी अनुविभागीय अधिकारीय या तहसीलदार स्तर से ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा चिप्स द्वारा तैयार की गई है।
लोक सेवा केंद्र से कर सकेंगे आवेदन
आवेदक अनुविभागीय अधिकारी या तहसीलदार कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप में स्टाम्प पर शपथ पत्र तैयार करना होगा। शपथ पत्र पर संबंधित सरपंच या पार्षद तथा पटवारी के हस्ताक्षर करवाने होंगे।
हस्ताक्षरित शपथ पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ लोक सेवा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रमाणपत्र आसानी से प्राप्त हो सकेगा।















Leave A Comment