स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डौंडीलोहारा में विशेष स्वच्छता अभियान
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डौंडीलोहारा में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का आयोजन एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल की अध्यक्षता में किया गया।
अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अभियान में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लिया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत बनाना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।














Leave A Comment