ब्रेकिंग न्यूज़

वितरक शाखाओं व माइनरों में मछली पकड़ सिंचाई पानी के प्रवाह को अवरूद्ध कर रहे शरारती तत्व

 रायपुर । वितरक शाखाओं एवं माइनरों के माध्यम से खरीफ धान की फ़सल को बांधों से अनवरत सिंचाई पानी दिया जा रहा है पर सतत् चौकसी हेतु पर्याप्त विभागीय मैदानी अमला नहीं होने का‌ फायदा मछली पकड़ने वाले शरारती तत्व उठा रहे हैं । खासकर रात में वे पानी के प्रवाह को अवरूद्ध कर मछली पकड़ते हैं जिसकी वजह से पानी का प्रवाह अवरूद्ध हो जाता है और प्रवाह टूटने से फिर नये सिरे से धार लगाना पड़ता है । इसके          चलते ‌किसानो में आक्रोश व्याप्त है ।

          किसानों की शिकायत पर रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा , सिंचाई पंचायत के अध्यक्ष रहे हिरेश चंद्राकर , थानसिह साहू , गोविंद चंद्राकर , धनीराम साहू , प्रहलाद चंद्राकर , भारतेन्दु साहू , मनमोहन गुप्ता , चिंताराम वर्मा , तुलाराम चंद्राकर  , योगेश चन्द्राकार आदि ने महानदी जलाशय परियोजना ‌के अधीक्षण अभियंता एस के साहू , जल प्रबंध संभाग क्रमांक 01 के कार्यपालन अभियंता ललित रावटे व बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार बहादुर को इसकी जानकारी भेज पानी के प्रवाह को अवैधानिक रूप से अवरूद्ध करने पर रोक लगाने व ऐसे तत्वों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।साथ ही ध्यानाकृष्ट कराया गया है कि पूर्व में सिंचाई पंचायतों के अस्तित्व में रहने तक इन माइनरों व वितरक शाखाओं को मछली पकड़ने व इनके बैंकों सहित महानदी मुख्य नहर के बैंकों को नीलाम किया जाता था व‌ इनके  द्वारा नहर प्रणाली की सिंचाई जारी रहने तक दिन-रात चौकसी की जाती थी व‌ शरारती तथा विध्नसंतोषी तत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते थे । इस पर रोक लगाने पर्याप्त अमला तैनात कर अथवा इस खरीफ सिंचाई सीजन में फिलहाल  सिंचाई पंचायत मुख्यालय ग्रामों को इसकी व्यवस्था करने व आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नीलामी कर व्यवस्था का निर्देश हेतु परिपत्र जारी करावें ताकि सिंचाई पानी के प्रवाह में कोई बाधा न हो ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english