ब्रेकिंग न्यूज़

उतई के शीतला तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर 78 प्रतिभागियों ने किया श्रमदान

 दुर्ग / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को   नगर पंचायत उतई में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत शीतला तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान शीतला तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की गई, जिससे कचरा व गंदगी को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रूप प्रदान किया गया। इस स्वच्छता अभियान में नगर के जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा नागरिकों सहित कुल 78 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए श्रमदान किया।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष श्री शिवनारायण देशमुख, समस्त पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपअभियंता, सफाई दरोगा, सफाई सुपरवाइजर, पी.आई.यू., नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों ने स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक दल द्वारा आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया तथा “सेवा मेरा योगदान – स्वच्छ उतई, सुंदर उतई” के संदेश के साथ स्वच्छता अभियानों में निरंतर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english