ब्रेकिंग न्यूज़

 गांधी जयंती पर मंत्री  गजेन्द्र यादव ने दिया स्वच्छता और स्वदेशी का संदेश

 दुर्ग / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किये। उन्होंने दुर्ग के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं डिपरापारा में आयोजित कार्यक्रम में भारतरत्न पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान और आदर्शों को स्मरण किये।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके विचार आज भी समाज और देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। गांधी जी ने स्वावलंबन और स्वदेशी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था। आज स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, उद्यमियों और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास उसी विचार को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना गांधी जी के स्वदेशी विचारों का आधुनिक स्वरूप है। स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं और उत्पादों को अपनाने से हमारे कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलता है तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को मजबूती मिलती है।
 केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सादा जीवन, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जय जवान, जय किसान का उनका अमर नारा देश की सुरक्षा और अन्नदाताओं के महत्व को रेखांकित करता है। शास्त्री जी का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
 गांधी जयंती के अवसर पर डिपरापारा में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू थामकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता दिए। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किये।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण की जिम्मेदारी केवल नगर निगम या प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। हम अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखें, कचरा इधर-उधर न फेंके और हमेशा डस्टबिन का उपयोग करें। कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। छोटी-छोटी सावधानियों और सामूहिक सहभागिता से हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english