ब्रेकिंग न्यूज़

 जेवरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

-VB-G RAM G के तहत आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना और जल सुरक्षा पर दिया गया जोर
 दुर्ग । जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे एवं जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश मेश्राम उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को VB-G RAMG एवं VGPP के तहत ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विशेष ग्राम सभा में VB-G RAM G के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों के Perspective Plan तैयार करने, VGPP पोर्टल में आवश्यक प्रविष्टियां करने, युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों की प्लानिंग तथा ग्राम की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जल बजट के आधार पर जल की उपलब्धता एवं आवश्यकता के बीच अंतर को चिन्हांकित कर उसके अनुरूप कार्यों का समायोजन एवं प्राथमिकता निर्धारण करने पर विशेष जोर दिया गया। जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा को ग्राम विकास की प्राथमिकता बताते हुए ऐसे कार्यों के चयन पर जोर दिया गया, जिनसे रोजगार के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो।
       ग्राम सभा में वर्तमान में VB-G RAM G के अंतर्गत प्रस्तावित 375 कार्यों एवं उनके विभिन्न वर्गीकरण के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। मजदूरी मूलक कार्यों एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा हुई।
ग्राम सभा में लगभग 150 ग्रामीणों की सहभागिता रही। महिला एवं युवा वर्ग की भी सक्रिय भागीदारी रही। ग्राम सभा में VGPP की कार्ययोजना एवं ग्राम विकास की आवश्यकताओं पर चर्चा, मजदूरीमूलक कार्यों एवं ग्रामीण अधोसंरचना के कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गई। ‘कैच द रेन’ अभियान से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन कर जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि ग्राम की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और जल बजट को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए। रोजगार उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण, कृषि, आजीविका एवं ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़ी स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता देने से गांव के दीर्घकालिक विकास को गति मिलेगी।
     विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्री जितेंद्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी साहू, मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू, सरपंच श्री घनेशराम नागवंशी, उपसरपंच श्री प्रशांत कुमार गौतम, पंच श्री अजय साहू, श्री संतोष साहू एवं श्री सुरेंद्र नंदन देशमुख सहित अन्य पंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से श्री झाड़ू राम साहू एवं श्रीमती पूर्णिमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए VB-G RAM G एवं VGPP के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english