ब्रेकिंग न्यूज़

 ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने किया सामूहिक श्रमदान

0- ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के संदेश के साथ स्वच्छता के लिए जुटे जनप्रतिनिधि
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन 01 अक्टूबर 2026 को सिविक सेंटर, अपना सुपर बाजार के पीछे, कला मंदिर के समीप भिलाई में प्रातः 8 से 9 बजे तक किया गया। स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस सामूहिक श्रमदान में सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर स्थल पर सफाई की तथा लंबे समय तक श्रमदान करते हुए स्वच्छता कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके साथ ही बेलचा उठाकर कचरा उठाने का कार्य भी किया गया। जनप्रतिनिधियों की इस सहभागिता का उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना रहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
सामूहिक श्रमदान के माध्यम से ‘स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है’ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
नगर निगम भिलाई द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में निगम का सहयोग करें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english