महतारी वंदन योजना से बेटी का सुरक्षित भविष्य, श्यामकली के लिए महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल
गौरेला पेंड्रा मरवाही । पेंड्रा विकासखंड के सोनमुडा निवासी श्रीमती श्यामकली महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए भी कर रही हैं। श्यामकली बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हो रही है। वह प्राप्त राशि में से 500 रूपये अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करती हैं, ताकि भविष्य में बेटी की शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए एक सुरक्षित आर्थिक आधार तैयार हो सके। शेष राशि का उपयोग वह अपने दैनिक घरेलू कार्यों और आवश्यक खर्चों में करती हैं।
श्यामकली के लिए यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को संवारने का एक अवसर भी बन गई है। नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत कर वह अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिले इस आर्थिक संबल के लिए श्यामकली ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का भरोसा दिया है।












Leave A Comment