ब्रेकिंग न्यूज़

 एनटीपीसी सीपत में मनाई गई गांधी जयंती; सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

0- संविदा कर्मियों के लिए आयोजित हुआ भव्य खेलकूद महोत्सव
0- स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई मित्रों के अमूल्य योगदान की सराहना
सीपत। एनटीपीसी सीपत में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनभागीदारी, स्वच्छता जागरूकता, कर्मचारियों के कल्याण और समावेशी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में श्री खरे ने सभी से महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री के विनम्र, सरल नेतृत्व एवं देश सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर आधारित स्वच्छता पखवाड़े का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवेश को स्वच्छ रखकर गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
संविदा कर्मियों के लिए खेलकूद महोत्सव-2026 एनटीपीसी सीपत के उत्कृष्ट संचालन में संविदा कर्मियों के अमूल्य परिश्रम और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा उनमें टीम भावना और भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेलकूद महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया।
महोत्सव का उद्घाटन श्री विकास खरे ने किया। इस दौरान किक द बॉल, हिट द स्टंप, गोला फेंक, होल्ड द ब्रिक्स और बैक रेस जैसी लगभग 15 खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें 300 से अधिक संविदा कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय यूनियनों, एसोसिएशनों और स्पोर्ट्स काउंसिल का सक्रिय सहयोग रहा।
स्वच्छता ही सेवा' के तहत सफाई मित्रों का सम्मान ‘स्वच्छता के लिए जनभागीदारी एवं जागरूकता’ को केंद्र में रखते हुए आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने वाले सफाई मित्रों का विशेष सम्मान किया गया। महाप्रबंधकगणों एवं विभागाध्यक्षों ने सफाई मित्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके निरंतर योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री लिंगम वेंकट रेड्डी, महाप्रबंधक (मेंटिनेंस), श्री भक्त बत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सफाई मित्र और कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english