ब्रेकिंग न्यूज़

  जीपीएम में नशामुक्त समाज के निर्माण का युवाओं ने लिया संकल्प, जागरूकता का दिया संदेश

-रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने ली शपथ
 रायपुर ।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में नशामुक्ति जागरूकता, शपथ एवं सामूहिक हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। सामूहिक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उसकी शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवावस्था में नशे की लत व्यक्ति की प्रतिभा, कार्यक्षमता और भविष्य की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, अनुशासित दिनचर्या और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने योग, ध्यान और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर युवा अपनी ऊर्जा और क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। साथ ही नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नशामुक्ति शपथ एवं सामूहिक हस्ताक्षर अभियान रहा। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। सामूहिक हस्ताक्षर कर उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। इस पहल के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि युवा पीढ़ी अपनी सकारात्मक सोच, जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार से समाज में व्यापक बदलाव ला सकती है। नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से युवा न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक उत्तरदायित्व और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english