ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड

-अम्बिकापुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड
-करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ
 अम्बिकापुर । सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत करेयां निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह मजदूरी और कृषि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी साधनी सिंह के नाम से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन कार्ड नहीं बन पा रहा था। समस्या के निराकरण के लिए वीरेंद्र कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के करीब एक सप्ताह बाद उनकी पत्नी साधनी सिंह के नाम से राशन कार्ड बन गया। इससे परिवार को अब राशन का लाभ मिल सकेगा। समस्या का समाधान होने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। यह हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के साथ नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english