ब्रेकिंग न्यूज़

अर्बन चैलेंज फंड के तहत सोलर पावर प्लांट और कमर्शियल टावर निर्माण पर होगा मंथन

 होटल मेफेयर रिसोर्ट नवा रायपुर में कार्यशाला, आर्थिक बचत, निगम की आय वृद्धि और शहरी अधोसंरचना विकास पर होगी 

भिलाई। अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देने, आर्थिक संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा शहरों की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से होटल मेफेयर रिसोर्ट नवा रायपुर में सभी महापौर एवं आयुक्तों की कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
 
कार्यशाला में 10 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव महत्वपूर्ण विषय रहेगा। सेमरिया में सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने से नगर निगम की बिजली पर होने वाली व्यय राशि में कमी लाने, ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की संभावनाएं हैं। यह परियोजना भविष्य में निगम के व्यय को कम कर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग अन्य विकास कार्यों में करने में सहायक हो सकती है।
 
इसी प्रकार, अर्बन चैलेंज फंड अंतर्गत करेंसी टॉवर/कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इस प्रकार की व्यावसायिक परियोजना से शहर में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन, निवेश के अवसरों का विस्तार तथा नगर निगम के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे शहर की व्यावसायिक अधोसंरचना को मजबूत करने और विकास की नई संभावनाएं तैयार करने का अवसर मिलेगा।
इन परियोजनाओं के माध्यम से नगर निगम की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने, दीर्घकालिक वित्तीय लाभ सुनिश्चित करने तथा शहर के सुनियोजित विकास को गति देने की दिशा में संभावनाओं का आकलन किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english