ब्रेकिंग न्यूज़

चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में सुरक्षा की दृष्टि से 24 एवं 25 अक्टूबर को आवागमन रहेगा बाधित

भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में ड्रेन की जाली अचानक बाहर निकल जाने के कारण आवागमन करने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में तत्काल प्रभाव से आवागमन बंद किया जाना आवश्यक हो गया है।
अतः दिनांक 24 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में आवागमन बाधित रहेगा। इस अवधि में ड्रेन की जाली से संबंधित आवश्यक सुधार एवं संधारण कार्य कराया जाएगा, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके तथा आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके।
उक्त अवधि में चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज से आवागमन करने वाले समस्त नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं मार्ग परिवर्तन संबंधी व्यवस्था का पालन करें।
नगर पालिक निगम, भिलाई द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त अवधि में सहयोग प्रदान करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english